Home National J&K: कठुआ में आतंकी हमले में चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

J&K: कठुआ में आतंकी हमले में चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

0
J&K: कठुआ में आतंकी हमले में चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका, जिसमें 4 भारतीय जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल भी हुए हैं। जिनको आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में उस वक्त हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। इसके साथ ही सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here