Home Himachal आधी रात शराब लेने निकले चाचा-भतीजा, गाड़ी खाई में गिरी

आधी रात शराब लेने निकले चाचा-भतीजा, गाड़ी खाई में गिरी

0
आधी रात शराब लेने निकले चाचा-भतीजा, गाड़ी खाई में गिरी

सोलनः पार्टी के लिए शराब लेने जा रहे चाचा-भतीजे की गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर जख्मी है। हादसा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। जानकारी अनुसार देर रात करीब 11 बजे एक होटल में पार्टी चल रही थी। इस बीच शराब खत्म हो गई, ऐसे में चाचा-भतीजा पिकअप गाड़ी में सवार होकर पास की मार्केट में शराब लेने निकल पड़े। इस बीच गाड़ी खाई में जा गिरी और चाचा की मौत हो गई, जबकि 20 साल का भतीजा घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जुन्गा के जनड़ेघाट के गांव कटोला के युवराज (20) के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here