पंचकूलाः माणक्य गांव के सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान ज़िला शिक्षा विभाग अधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्कूल के जायजे के दौरान स्कूल में खामिया पाई गई। दरअसल, चैकिंग के दौरान स्कूल में बच्चों के खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले आटे में कीड़े ओर एक्सपायर दूध मिला।
जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने खाने में कमी पाए जाने के चलते स्कूल की प्रिंसिपल भारती गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शिक्षा मंत्री को फोन कर सस्पेंड करने के आदेश दिए है। वहीं स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रिंसिपल के व्यवहार को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत की।