Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: BJP उम्मीदवार Sheetal Angural ने इस बूथ के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar: BJP उम्मीदवार Sheetal Angural ने इस बूथ के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar: BJP उम्मीदवार Sheetal Angural ने इस बूथ के बाहर किया हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल आज मॉडल हाउस पहुंचे। जहां शीतल अंगुराल द्वारा हंगामा किया गया। शीतल का आरोप है कि बाहर से व्यक्ति बुलाकर बूथ पर बैठाए जा रहे है। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल ने हंगामा करते हुए अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस दौरान शीतल अंगुराल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह एक घंटे से बाहरी व्यक्तियों को ढूंढ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मॉडल हाउस में बने बूथ के बाहर बाहर व्यक्तियों के आने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बूथ पर लोकल जिस भी पार्टी का आकर बैठ जाए उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन बाहरी व्यक्ति को बूथ पर आकर बैठने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लके काफी देर तक शीतल अंगुराल द्वारा हंगामा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here