Home Punjab>Amritsar Punjab: आनंद कारज को लेकर SGPC से मांगी रिपोर्ट, TV Serials और Movies में नहीं दिखेंगे सिख शादियों के सीन

Punjab: आनंद कारज को लेकर SGPC से मांगी रिपोर्ट, TV Serials और Movies में नहीं दिखेंगे सिख शादियों के सीन

0
Punjab: आनंद कारज को लेकर SGPC से मांगी रिपोर्ट, TV Serials और Movies में नहीं दिखेंगे सिख शादियों के सीन

चंडीगढ़ः मोहाली में हुई आनंद कारज की घटना के बाद सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब और सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इसे गलत करार दिया है। ऐसे में जल्द ही लोग फिल्मों और टीवी सीरियल्स में आनंद कारज (सिख धर्म में विवाह) के सीन नहीं देख पाएंगे। दरअसल, यह सीन नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर शूट किए जाते थे। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस मामले में SGPC से रिपोर्ट भी मांग ली है। जिसके बाद इसको लेकर अकाल तख्त से आदेश जारी हो सकते हैं। इससे पहले मैरिज पैलेसों में श्री गुरू ग्रंथ साहिब ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है।

बता दें कि मोहाली में पंजाबी टीवी सीरियल उडारियां की शूटिंग चल रही थी। जिसमें नकली गुरुद्वारा साहिब का सेट बनाया गया था। इसका पता चलते ही निहंगों ने वहां हंगामा करते हुए शूटिंग रुकवा दी। जिसके बाद पुलिस वहां आई और मामले को शांत कराया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने मोहाली के घडूआं में नाटक की शूटिंग के दौरान नकली गुरुद्वारा साहिब में नकली आनंद कारज करने की घटना की निंदा की । उन्होंने कहा कि फिल्मी क्षेत्र के लोग अपने व्यापार को मुख्य रखकर सिख परपंराओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर वह इन हरकतों से बाज नहीं आए तो श्री अकाल तख्त साहिब को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पडे़गी।

वहीं, जो सिख एक्टर या डायरेक्टर या सहायक कर्मी इस घटना में दोषी या सहायक पाए जाएंगे, उनके खिलाफ श्री अकाल तख्त से भी सिख परंपराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही पंज सिंह साहिबों की मीटिंग कर भविष्य के लिए फिल्मों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी दिखाने पर रोक लगाने को लेकर भी सख्त फैसला लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय द्वारा जारी बयान में ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सिख पंथ ने बहुत पहले ही श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में या गुरुद्वारा साहिबों में नकली विवाहों के फिल्मांकन पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में नाटकों और नकली विवाह की शूटिंग को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हर धर्मनिष्ठ सिख के मन को गहरी चोट पहुंची अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि कुछ समय से शिकायतें मिल रही हैं कि फिल्में और टीवी धारावाहिक श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में नकली शादियों का फिल्मांकन करने से बाज नहीं आ रहे हैं और नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर नकली आनंद कारज का फिल्मांकन करने की घटना ने हर धर्मनिष्ठ सिख के मन को गहरी चोट पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि शूटिंग में आनंद कारज के फिल्मांकन के लिए एक नकली गुरुद्वारा साहिब तैयार किया जाना, सिख परंपराओं के खिलाफ है। घडूआं में गुरुद्वारा साहिब का नकली सेट के अलावा एक्टरों के धूम्रपान करने की भी शिकायत भी मिली है, जो कि पूरी से असहनीय है। अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि वह जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से घडूआं में नकली गुरुद्वारा साहिब तैयार कर आनंद कारज की शूटिंग की पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी को इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here