Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Earthquake: हिमाचल में भूकंप, लोग घरों से बाहर भागे, बादल फटने से 150 लोगों की मौत, हाईवे समेत 357 सड़के बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Earthquake: हिमाचल में भूकंप, लोग घरों से बाहर भागे, बादल फटने से 150 लोगों की मौत, हाईवे समेत 357 सड़के बंद

Mahabir
Last updated: August 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Earthquake in Himachal Pradesh News: मौसम की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बुधवार सुबह लोगों को भूकंप का बड़ा झटका लगा। हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) में बुधवार (20 अगस्त) की सुबह करीब 4.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गएए रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई है।

Contents
  • कांगड़ा में आया था भूकंप
  • 2 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
  • बंद हुए स्कूल-कॉलेज
  • हिमाचल की 357 सड़कें बंद

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में घरों में सोते हुए लोग अचानक धरती हिलने से जाग गए और बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि इस भूकंप (Earthquake) में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Himachal Cloudburst News Update
Himachal Cloudburst News Update

दरअसल, हिमाचल (Himachal Pradesh) में लगातार बादल फटने, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच लोग ऐसे ही डरे हुए हैं। ऐसे में भूकंप (Earthquake) आने से वे दहशत में आ गए। हालांकि, भूकंप छोटा ही था लेकिन लोगों को सतर्क करने के लिए काफी था।

कांगड़ा में आया था भूकंप

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दो दिन के अंदर भूकंप के दो झटके आए। सोमवार (18 अगस्त) की रात करीब 9.30 बजे कांगड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी लोग डरकर घरों से बाहर भागे थे। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

Himachal Cloudburst News Update Live
Himachal Cloudburst News Update Live

2 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक राज्य को वर्षाजनित घटनाओं के कारण 2,211 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में अब तक 74 बार अचानक बाढ़, 38 बार बादल फटने और भूस्खलन की 72 बड़ी घटनाएं हुई हैं। करीब 143 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग लापता हैं।

बंद हुए स्कूल-कॉलेज

कुल्लू जिले के कानोन गांव में 18 अगस्त की रात को फिर बादल फटा था, जिससे अचानक आई बाढ़ में एक पुल और तीन दुकानें बह गईं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने से जिला प्रशासन ने मंगलवार (19 अगस्त) को कुल्लू और बंजार उपमंडलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया।

हिमाचल की 357 सड़कें बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, मंगलवार (19 अगस्त) की शाम को नेशनल हाईवे 305 (औट-सैंज मार्ग) सहित राज्य में कुल 357 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं।

इनमें से 179 सड़कें मंडी जिले में और 105 निकटवर्ती कुल्लू जिले में थीं। एसईओसी के अनुसार, 872 बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर और 140 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, एशिया कप टी-20 में सूर्यकुमार कप्तान, गिल उपकप्तान, जायसवाल रिजर्व प्लेयर
Next Article Jalandhar News: जालंधर में मशहूर डाक्टर को किडनैप करने की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.