ऊना/सुशील पंडित : महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ऊना द्वारा शनिवार को समाजिक मांगो को लेकर ऊना में विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सभा के राज्य अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया की विशाल रोष प्रदर्शन एमसी पार्क से शुरू होकर नए बस स्टेंड होते हुए जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल, मुख़्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अमित वाल्मीकि ने बताया की मुख्य मुद्दा गोंदपुर जयचंद में अनुसूचित जाती के नवालिग बच्चे की हत्या के बारे, इसपुर में हुए ट्रक चालक द्वारा नवालिग बच्चे का शारीरिक शोषण, मैहतपुर के ट्रेवल एजेंट द्वारा युवक को गलत देश भेजने के खिलाफ, पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की समस्याओं, करुणामूलक आधार पर नौकरी दिलवाने बारे, उद्योग कर्मीयों का वेतन बढ़ाने और ठेकेदारी प्रथा बंद करवाना, सफाई कर्मचारियों, जल रक्षक की समस्याओं वारे ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर यह मांगे जल्द नहीं पूरी की गई तो राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार चंचल सिंह सेवक, मुख्य सलाहकार, वलराम कुमार, मणि, लभ, लाड़ी इशांत, सन्नी, कर्ण, अर्जुन, रोहित, आकाश, कुलवर्ण, शुभम सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।