आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे। मिथुन राशि: आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं