फगवाड़ा/राजेश : गांव ऊंचा पिंड में दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। इस झगड़े में 5 लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर पर ईंट और पत्थर बरसाने के आरोप लगाए है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए संतोष ने बताया कि उनके पड़ोसी रंजिश के अंतर्गत उनके बच्चों को तंग परेशान करते हैं। आज भी इन्होंने उनके मारपीट कर 4 लोगों को घायल कर दिया।
दूसरी तरफ राहुल ने बताया कि यह परिवार उन्हें बिना वजह तंग करता है और आज भी उन्होंने उनके घर के ऊपर ईंट-पत्थर चलाएं और उसके पिता को घायल कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि संतोष के साथ तीन घायल आए हुए हैं जबकि दूसरी तरफ एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस मामले के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।