ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को घंडावल गांव में एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरूआत की। इस पौधारोपण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कुटलैहड़ में अढ़ाई हजार पौधे लगाने जा रही है। कंवर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान में कुटलैहड़ के अलग अलग गांवों में हम अढ़ाई हजार पौधे लगाने जा रहे हैं ताकि वातावरण शुद्ध और स्वच्छ रहे। घंडावल की गौशाला में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री गुरनाम सिंह, मीडिया प्रभारी चरणजीत पुरेवाल, उपाध्यक्ष राम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका कौशल, अल्पसंख्यक मोर्चा के फरीद खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शारदा के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।