Home International बड़ा हादसाः School की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बड़ा हादसाः School की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

0
बड़ा हादसाः School की इमारत गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

अबुजः पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुज में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती क्लास के दौरान स्कूल की इमारत ढह गई। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई। साथ ही 100 से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

स्कूल की दीवार ढहने से कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद कर्मचारी खुदाई करके मलबे को हटा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया। वहीं रेस्क्यू के दौरान दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास जमा हो गए जो रोते-रोते मलबे में दबे अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता देंकि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना बहुत आम बात है। पिछले दो सालों में ऐसे कई मामले आ चुके हैं। अधिकारी अक्सर ऐसी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here