अमृतसरः जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आप की जीत की खुशी में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के कार्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर में मोहिंदर भगत की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की बहू एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने कहा कि आज पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के किए हुआ कामों ओर मेहनत के बल पर आज आम आदमी ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की है।