Home Punjab>Amritsar Punjab : MP अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab : MP अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab : MP अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर : आम आदमी पार्टी एक बार फिर विकास कार्यों में तेजी ला रही है और पंजाब में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला में 25 साल से टूटी हुई सड़क को नई बनाने का उद्घाटन किया। यह सड़क अजनाले से लोपोके अटारी तक जाएगी और इस सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार को तीन महीने तक का समय दिया गया है।

इस बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह अजनाला के लोगों से भी अपील करते है कि सड़क निर्माण के दौरान तीन महीने तक कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए लोग उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को जालंधर आम चुनाव में बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी ढोल नगाड़े लेकर आए है, अब प्रताप सिंह बाजवा को उनके क्षेत्र में छोड़ने जा रहे है। क्योंकि प्रताप सिंह बाजवा भगवंत मान को वापिस भेजने की बात करते थे।

लेकिन जालंधर की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को बीते कल पुलिस ने नशे के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि 31 दिसंबर 2024 तक पूरे पंजाब से नशा खत्म हो जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here