Home National Scorpio और Dumper में भीषण टक्कर, 6 की मौ’त

Scorpio और Dumper में भीषण टक्कर, 6 की मौ’त

0
Scorpio और Dumper में भीषण टक्कर, 6 की मौ’त

नई दिल्ली : बिहार में तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर से कई लोगों की जान ले ली है. किशनगंज के पौआखाली के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस  हादसे में 5 लोगों की मौत की बातें कही जा रही है जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. यह दुर्घटना पेटभरी के पास एनएच 327ई पर स्कोर्पियो और डम्पर में भिड़ंत से हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले लोग जोकीहाट थाना के थपकोल के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में चार महिलाओं के साथ-साथ एक मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई है। बता दें कि पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक मासूम की मौत किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है। वही पांच बच्चे बुरी तरह घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक अररिया जिले के जोकिहाट के बताए जा रहे हैं, जो की सिलीगुड़ी की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और स्कॉर्पियो में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे और मासूमों के सिर से परिजनों का साया भी उठ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here