बठिंडा : मेडिकल स्टोरों पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की ड्रग टीम और पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल दुकानों पर चैकिंग की। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मेडिकल दुकानों की जांच की गई। पंजाब को नशा मुक्त बनाने और नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आज यह चेकिंग की गई। चेकिंग में कई मेडिकल स्टोर के मालिकों ने बताया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे। अभियान के तहत आज हमने बठिंडा में पटियाला गेट मेडिकल स्टोर और रेलवे स्टेशन के पास मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान हमें एक दुकान में कुछ नशीली गोलियां मिली। लेकिन कई मेडिकल स्टोर्स पर हमें कुछ नहीं मिला और हमने उनसे अपील की है कि कोई भी नशीली गोलियां न बेचे और बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को दवाई न दें।