Home Punjab>Muktsar Punjab: दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मलबे में दबी 8 वर्षीय बच्ची, कई घंटों बाद मिला शव

Punjab: दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मलबे में दबी 8 वर्षीय बच्ची, कई घंटों बाद मिला शव

0
Punjab: दर्दनाक हादसा, छत गिरने से मलबे में दबी 8 वर्षीय बच्ची, कई घंटों बाद मिला शव

मुक्तसर साहिबः जिला मुक्तसर के ब्लॉक लंबी में पड़ते गांव माहूआना में एक गरीब परिवार की कच्ची छत गिरने से आठ वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्ची पड़ोस में रहने वाले परिवार की है और वे पास के घर में खेल रही थी। जब छत गिरी तो वे मलबे के नीचे दब गई। लेकिन परिवार को लगा कि वे कहीं गुम हो गई है।

परिवार सारी रात बच्ची को गांव में ढूंढता रहा। लेकिन जब देर रात करीब 11 बजे गिरी छत का मलबा हटाया जा रहा था तो बच्ची का शव उसके नीचे से दबा हुआ मिला। मृतक बच्ची की पहचान सुखमण कौर पुत्री इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, घायल युवक को परिवार ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार लंबी के गांव माहूआना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसके घर की छत कच्ची है। पिछले दिनों हुई वर्षा से छत कमजोर हो गई थी।

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जब उसका बेटा गगन कमरे में आराम कर रहा था तो अचानक से छत गिर गई। छत गिरने से नीचे आराम कर रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उन्होंने सरकारी अस्पताल लंबी में भर्ती करवाया। उनका कमरे में पड़ा सारा सामान टूट गया। वहीं पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत की बच्ची सुखमण कौर अकसर उनके घर में खेलने आया करती थी। रविवार को भी खेल रही थी। वह छत गिरने के कारण टेंशन में बैठे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला परिवार बच्ची को आवाज देते हुए उनके घर आया लेकिन उन्हें नहीं पता कि बच्ची कहां गई। वह परिवार पूरी रात बच्ची को ढूंढ रहे थे। लेकिन वे नहीं मिल रही थी।

जब वह अपने घर की छत के गिरे मलबे को कमरे से उठा रहे थे तो देर रात करीब 11 बजे बच्ची का शव मलबे के नीचे से दबा हुआ मिला। बच्ची खेलते हुए मलबे के नीचे दब गई जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उधर, बच्ची के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे ने दो परिवारों को दुख दिया है। मृतक बच्ची का परिवार भी गरीब है और मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। मृतका चार भाई बहन है जिनमें तीन बहने और एक भाई है। लेकिन सुखमण कौर की मौत के बाद अब दो बहने और एक भाई रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here