पंजाबः पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

0
1

नडालाः बेगोवाल के आसपास के क्षेत्र में डकैतियों का सिलसिला जारी है। हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ताजा मामला गांव कूका मंड धूसी से सामने आया है, जहां गैस एजेंसी का कर्मी सिलेंडर का भुगतान करके वापिस नडाला लौट रहे थे। इसी दौरान पिस्तौल और दातर के बल पर लुटेरे उससे 45320 रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना संबंधी जानकारी देते हुए छोटा हाथी चालक करण पुत्र शिव कुमार निवासी माडल टाउन ने बताया कि स्वर्ण गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई करता है। बीते दिन वह शाम को अपनी गाड़ी पीबी 09 एक्स 0498 में सवार होकर अपने साथी रवि निवासी इबराहीमवाल के साथ स्पलाई देकर कूका गांव धूसी से वापिस नडाला आ रहे थे।

तभी बाइक सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने मुंह ढके हुए थे। उसके साथी की साइड से आए और उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने उनसे 45 हजार 320 की नगदी छीन ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह, थाना बेगोवाल दीपक शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच मेें जुट गए। पुलिस ने कहा कि लूट के मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक जगजीत सिंह भगताना ने बताया कि नडाला में स्वर्ण गैस और मिहरबान गैस के नाम से उनकी दो एजेंसियां ​​हैं और करीब एक माह पहले मकसूदपुर से भुल्तथ रोड से इन्ही से लुटेरे पिस्तौल के बल पर 6600 रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here