उन्होंने बताया कि जब ड्यूटी डॉक्टर ने घायल लड़के की जांच की तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुमित चिकरा (19) निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के तौर पर हुई है, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआ में बीबीए का छात्र था मृतक को अस्पताल लाने वाले आदित्य और भैवव ने बताया कि मृतक उनका दोस्त था जो पैसे के भुगतान को लेकर कुछ दिनों से परेशान था। उन्होंने कहा कि उसने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर अचानक वह मॉडर्न सिटी सेंटर की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। दोस्तों ने बताया कि उसे बहुत समझाने को कोशिश करने के बावजूद उसने पांनी की टंकी से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मॉडर्न वैली खानपुर स्थित एक पीजी में अपने दोस्तों के साथ रहता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।Punjab. Student committed suicide by jumping from the tank#Punjab #Student #committed #suicide #by #jumping #from #the #tank #OnePlusNord4???? #DiljitDosanjh #Resign_Stalin pic.twitter.com/7Pdc1KvdH3
— Encounter News (@Encounter_India) July 16, 2024