Home Punjab>Firozpur Punjab : मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab : मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab : मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुर : फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। फिरोजपुर में आज एक ही दिन में दो जगहों पर फायरिंग हुई है। वहीं पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है। फिरोजपुर के बगदादी गेट के पास एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल राजबीर सिंह ने बताया कि वह एक शादी से आ रहा था। इसी दौरान बगदादी गेट के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आई और उसे टक्कर मारकर आगे भाग गई।

जब उसने आगे बढ़कर पूछने की कोशिश की तो उन्होंने गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। उनकी मांग है कि गोली चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस बारे में बात की तो सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बगदादी गेट के पास गोली चली है। वह मौके पर पहुंचे है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here