Home Punjab>Gurdaspur Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

0
Punjab : चोरों ने घर में दिया वारदात को अंजाम

सोने के गहने और नगदी ले हुए फरार

गुरदासपुर : पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव भेट पतन में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। घर के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह खेतों में बने तंबू में रहता है। रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था।

सुबह जब वह उठा और कमरे में गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। कमरे की दीवार में छेद था। दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। चोर उसके घर से 28 ग्राम की 3 सोने की चेन, 13 ग्राम की 5 लेडीज अंगूठियां, 9 ग्राम के टॉप्स, 1.5 ग्राम सोने की छोटी चूड़ियां व 3000 रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए थे।

उसने बताया कि उसने अपनी बेटियों की शादी के लिए सोने के जेवरात रखे थे। घटना के संबंध में श्रीहरगोबिंदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। एएसआई परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here