Home International Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त

0
Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त
नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया है किपूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक सेदिकुल्लाह क़ुरैशी ने बताया कि नांगरहार प्रांत में कई लोग घायल भी हुए हैं। कुरैशी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के वो पांच लोग भी शामिल हैं जिनकी जान सुर्ख रोड जिले में एक मकान की छत गिर जाने के कारण गई।
हादसे में परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के विभिन्न भागों में संपत्ति एवं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नांगरहार में क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि अभी तक 207 घायलों को प्रांत की राजधानी जलालाबाद और आसपास के जिलों में इलाज के लिए लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here