Home Punjab>Amritsar Punjab: Hotel The Royal Shelaton में पुलिस की रेड, चौथी मंजिल से कूदी विदेशी लड़कियां

Punjab: Hotel The Royal Shelaton में पुलिस की रेड, चौथी मंजिल से कूदी विदेशी लड़कियां

0
Punjab: Hotel The Royal Shelaton में पुलिस की रेड, चौथी मंजिल से कूदी विदेशी लड़कियां

अमृतसरः अमृतसर में पुलिस ने Hotel The Royal Shelaton में रेड की। इस दौरान रेड के डर से दो थाईलैंड की युवतियों ने होटल की खिड़की से छलांग लगा दी। वे होटल की चौथी मंजिल पर बने स्पा सेंटर में थी। होटल में रात करीब 8.45 बजे पुलिस ने सूचना के बाद रेड की थी। घटना में एक लड़की की रीढ़ की हड्‌टी टूट गई है और वे गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के लिए युवतियों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात पुलिस को होटल की चौथी मंजिल में बने स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर होने वाले देह-व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत होटल में रेड की। रेड की सूचना मिलने के बाद थाई मसाज सेंटर में काम करने वाली दो थाईलैंड की युवतियों ने खिड़की से छलांग लगा दी। चौथी मंजिल से गिरी एक युवती की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है, जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद पुलिस ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हर कोई बात को टालने का प्रयास कर रहा है। इस पूरी घटना के बाद आनन फानन में होटल में लगे सीसीटीवी गायब हो गए हैं। ना ही होटल स्टाफ और ना ही पुलिस इन सीसीटीवी के बारे में बोलने को तैयार है। घटना के बाद उसी समय युवतियों को गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवतियां अभी बयान देने की हालत में नहीं है। दोनों युवतियों ने अभी तक अपना नाम भी जाहिर नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here