Home National शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

0
शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

नई दिल्लीः आखिरकार 22 साल के लंबे इंतजार के बाद एक कपल को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कपल के तलाक को मंजूर किया है। जानकारी अनुसरा यह जोड़ा शादी के बाद सिर्फ 43 दिन ही साथ रहा और फिर अलग हो गया था। पति और पत्नी दोनों मेडिकल पेशेवर हैं। कपल ने 2002 में विवाह किया था, और उसी साल के मार्च में पत्नी अपने मायके चली गई थी। 2005 में कोर्ट ने मामले का समाधान करने के लिए 20 दिन का समय दिया था, लेकिन रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद, दोनों अलग हो गए और अपने-अपने जीवन की ओर बढ़ गए।

फैसले में कोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने से इनकार किया। कपल के बीच कई कानूनी लड़ाइयां हुईं और लंबे समय तक अलग रहने की अवधि से सुप्रीम कोर्ट ने मामले में विवाह के पूर्ण टूटने का निर्णय लिया। पत्नी ने कोर्ट में दावा दिया था कि उन्होंने सुलह करने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने उस दावे को स्वीकार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने पति की दलील को स्वीकार किया और अनुच्छेद 142 के तहत स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हए कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here