औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। हादसे के दौरान करण औजला को भी मामूली चोटें आईं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।Punjab : karan Aujla की हादसे के दौरान पलटी Car more info : https://t.co/jp61RhAFVm#Punjab #KaranAujla #car #overturned #during #accident #Encounteridia #YogiAditynath #EknathShinde #twitterX #VIRAL #viralvideo pic.twitter.com/PM3E1nId0N
— Encounter News (@Encounter_India) July 19, 2024