Home National एक ओर बड़े Kidney Transplant Racket का हुआ पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

एक ओर बड़े Kidney Transplant Racket का हुआ पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

0
एक ओर बड़े Kidney Transplant Racket का हुआ पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांच में खुलासा 5 राज्यों में चल रहा था गोरखधंधा

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर से किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को बेनकाब करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी 5 राज्यों में स्थित अस्पतालों से यह गोरखधंधा चला रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट चला रहे थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में बड़े खुलासे होने की संभावना है और भी आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो सकते है। इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की ओर से आज सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में अहम प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाई गई है। जिसमें इस पूरे रैकेट के बारे में डिटेल जानकारी दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों 9 जुलाई को एक इंटरनेशनल किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भी भंडाफोड़ किया था। जिसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट एक किडनी डोनर से 4 से 5 लाख रुपए में क‍िडनी लेते थे और रिसीवर को 20 से 30 लाख रुपए में देते थे। इसमें जाने-माने अस्पतालों की एक महिला डॉक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार लोगों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए थे। यह इंटरनेशनल रैकेट भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी रैकेट चला रहा था और बताया गया था क‍ि यह पूरा रैकेट नोएडा के एक निजी अस्पताल में करीब 15 से 16 किडनी ट्रांसप्लांट भी 2021 और 2023 के बीच में कर चुका था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here