Home Health चेहरे के लिए वरदान है यह पानी, बना देता है खूबसूरत

चेहरे के लिए वरदान है यह पानी, बना देता है खूबसूरत

0
चेहरे के लिए वरदान है यह पानी, बना देता है खूबसूरत

दिल्लीः गर्मी की वजह से हम सभी की स्किन में बहुत सारी समस्याएं होने लगती है, बिजी लाइफ स्टाइल में हम स्किन का सही तरीके से ध्यान भी नहीं दे पाते हैं, जिस वजह से हमारी स्किन और खराब हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको स्किन को बचाने के ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है, तो आप स्किन को सुंदर बनाने के लिए चावल का पानी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, क्योंकि चावल के पानी में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देने में मदद करते हैं। ये एक नेचुरल फेस क्लींजर है। इसमें विटामिन बी1, विटामिन सी, और विटामिन-ई जैसे विटामिन और खनिज होते हैं, जो छिद्रों को कम करने और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं।

आप एक कप चावल को पानी में भिगोकर उसके पानी को कॉटन से अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ,जो आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, इसके अलावा आप चावल के पानी को मुल्तानी मिट्टी में भी लगाकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here