Home Himachal ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा

ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा

0
ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा

ऊना/सुशील पंडित : ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी के समर्थित सुमित शर्मा ने बाजी मारी। सुमित शर्मा को 28 में से 14 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महिंदर छिब्बर को 13 मत मिले और एक  मत रद्द पाया गया। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की अनुपस्थिति में ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने चुनाव की कमान संभाली। अपने सभी सदस्यों को एकजुट रखकर निर्धारित स्थान पर लेकर पहुंची। इस मौके पर सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कुछेक भगोड़े लोगों ने बीडीसी सदस्यों को प्रलोभन देने की कोशिश भी की थी। लेकिन सभी सदस्यों ने पूरी इमानदारी से अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार प्रदेश में विकास कार्यों की इतिहासिक गाथा लिख रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता जाने के बाद बौखलाहट में चल रहे हैं। इसलिए छोटे से छोटे चुनावों में अपनी पूरी फौज खड़ी करके दबाव बनाने का असफल प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और दबाव बनाने के भारी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि दबाव की राजनीति के दिन लद दिए हैं। सुक्खू सरकार में आम आदमी की आवाज सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी कांग्रेस पार्टी को जाता है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हार डाल कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बीबीसी सदस्य शोभित गौतम, राजेश कुमार, विकास सैनी, जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह, जगत राम, सीमा, शकुंतला देवी, कंचन देवी, पूनम सैनी, चरणजीत कौर, सुनीता देवी और परविंदर कौर ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here