Home Punjab Punjab: जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab: जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab: जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में ऑस्ट्रेलिया से आए व्यक्ति ने ससुराल वालों से परेशान जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मतृक की पहचान 34 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, मरने से पहले गुरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों का बताया था। जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कारवाई करते हुए 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक की मां परजीत कौर निवासी नील खुर्द ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी 2012 में किरनदीप कौर पुत्री कुलवंत सिंह वासी पुरियां कलां के साथ हुई थी। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी किरनदीप कौर को साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया ले गया। वहीं पर उनके एक बेटी पैदा हुई थी। लेकिन 7 साल रहने के बाद गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ वापिस गांव आ गया था। परिजनों ने कहा कि गांव में सब ठीक चल रहा था। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह की अपने साले अमृतपाल सिंह के साथ कहासुनी हो गई।

आरोप है कि उसके बाद से ही गुरप्रीत को उसके ससुराल वाले तंग परेशान करने लगे थे। इसी कारण किरनदीप कौर ने कई केस गुरप्रीत पर कर दिए। हालांकि गुरप्रीत की तरफ से भी किरनदीप कौर के खिलाफ किया गया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले गुरप्रीत सिंह को पुलिस के पास झूठी शिकायत कर परेशान कर रहे थे। जिस कारण देर रात को गुरप्रीत सिंह ने अपने घर में कोई जहरीली चीज निगल ली। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे बटाला के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here