Home International बारिश का कहर, Bridge ढहने से 11 की मौ’त

बारिश का कहर, Bridge ढहने से 11 की मौ’त

0
बारिश का कहर, Bridge ढहने से 11 की मौ’त

नई दिल्ली : चीन हमेशा से ही अपने मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई टेक्नोलॉजी को लेकर देशभर में जाना जाता है। लेकिन हाल ही में बारिश में इस देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। चीन में भारी बारिश की वजह से  30 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं और बाढ़ जैसे हालात हैं।

खराब मौसम को देखते हुए देश में  हाई अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत मध्य चीन के हेनान प्रांत के शहरों में है। मिली जानकारी के अनुसार  उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत में भारी बारिश के चलते  गत रात करीब 8:40 बजे एक पुल ढहने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

अचानक आई बाढ़ ने काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नानयांग शहर की सीमा के भीतर दाफेंगयिंग में एक ही दिन में 606.7 मिमी (24 इंच) की बारिश दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here