Home Punjab>Firozpur Punjab: अपहरण मामले में पुलिस ने किया खुलासा, जीजा-साला फरार, देखें वीडियो

Punjab: अपहरण मामले में पुलिस ने किया खुलासा, जीजा-साला फरार, देखें वीडियो

0
Punjab: अपहरण मामले में पुलिस ने किया खुलासा, जीजा-साला फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर में हुए अपहरण मामले को फिरोजपुर पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते बताया कि सामने आय़ा है कि व्यक्ति की ओर से दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपने साले की झूठी किडनैपिंग की साजिश रचि गई थी। पुलिस ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है।

जानकारी देते एसपी ऑपरेशन रणधीर कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को कृपाल सिंह का नाम के व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया था। जिसमें निरंजन सिंह की ओर से इस संबंधी एक वीडियो भी पेश की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला संदिग्ध होने पर जब गंभीरता से जांच की गई तो पता चला कि अपहरण की सूचना देने वाला निरंजन सिंह अपहरण हुए कृपाल सिंह का जीजा है।

जिसके बाद पुलिस ने अपहरण व्यक्ति के बेटे राजा से जब गंभीरता से पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश का खुलासा किया। उसने बताया कि निरंजन सिंह का सुखविंदर सिंह और अन्य लोगों के साथ जमीन का झगड़ा चल रहा था। जिसमें उन लोगों को फंसाने के लिए उसने किरपाल सिंह के अपहरण की झूठी साजिश रची, ताकि जमीन पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दोनों जीजा-साला फरार चल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here