Home National इंटरनेट पर कपल की Private Video दोस्त ने की Viral

इंटरनेट पर कपल की Private Video दोस्त ने की Viral

0
इंटरनेट पर कपल की Private Video दोस्त ने की Viral

मुंबईः मुंबई के एक पति-पत्नी का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जोशुआ फ्रांसिस है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी पति का दोस्त है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी है, और अक्सर लड़ाई झगड़े करता रहता है। एक दिन उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद अपने दोस्त फ्रांसिस को दे दिया। जिसके बाद दोस्त ने वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड कर दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, अश्लील वीडियो को पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड करने के बाद फ्रांसिस ने महिला को फोन करके इस बात की जानकारी दी। उसने वेबसाइट का वेब का लिंक भी शेयर कर दिया। इसके बाद झूठी चिंता जताते हुए उसने उससे कहा कि उसका एक दोस्त विकास साइबर एक्सपर्ट है। वह उस अश्लील वीडियो को डिलीट कर सकता है।

जिसके बाद खुद को विकास बताकर महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया। उसने कहा कि वो वेबसाइट से कंटेंट डिलीट कर देगा, लेकिन इसके बदले उसे 50 हजार रुपए देने होंगे। पीड़िता पैसे देने के लिए राजी हो गई। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। फिर उसने पुलिस से संपर्क करके इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फ्रांसिस को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उसने स्वीकार किया कि उसे महिला के पति से उसके वीडियो और तस्वीरें मिली थीं। उसने पहले उन्हें पोर्न साइट पर अपलोड किया, फिर डिलीट करने के लिए महिला से पैसे की मांग भी करी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here