बंगाणा चौक पर बांटा खीर का प्रसाद
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने श्रावण के प्रथम सोमवार को जमासनी माता मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना और हवन किया और कुटलैहड़ की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मैं पूरे कुटलैहड़ को अपना परिवार मानता हूं,इसलिए इस पवित्र दिन को हम अपने परिवार जनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूरे कुटलैहड़ के सुख शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
इसके बाद पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों के साथ बंगाणा चौक पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया।बंगाणा के बाद पूर्व विधायक ने डोहगी में लगे मनरेगा कर्मियों के बीच भी खीर का वितरण किया।जनता की सेवा करते समय पूर्व विधायक भुट्टो के चेहरे पर एक संतोष और प्रसन्नता का भाव देखा गया।पूर्व विधायक ने बताया सनातन धर्म से जुड़े सभी त्योहार को मनाने और जन सेवा का यह काम सतत चलता रहेगा।
देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हम पहले की तरह हर समय तत्पर रहेंगे। और सदैव कुटलैहड़ की जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता मेरा परिवार है। जिन्होंने अपने अमूल्य आशीर्वाद से मुझे हर प्रकार के ताज प्रदान किए है। और हर समय मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले है। भुट्टो ने कहा कि सावन मास शुरू होने पर हम समस्त कुटलैहड़ वासियों को बधाई एवम अपनी शुभकामनाएं देते है।
भगवान से कुटलैहड़ की समस्त जनता की सुख समृद्धि की कामना करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,प्रदेश सचिव एससी मोर्चा सूरम सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार,पूर्व प्रधान संजीव,प्रधान रघुवीर सिंह ,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,उपप्रधान भूषण शर्मा,भाई पिंटू ,जीत राम ,कमल सांगर,सतीश धीमान,पंकज शर्मा, जनकराज मनकोटिया,सुरेश ठाकुर, प्रविंद शर्मा,अजय राणा,युवा मोर्चा से करण राज सिंह,अभिषेक,सुरेश मनकोटिया,राजेश कुमार,संजू ठाकुर, विपन साजन,अर्जुन सिंह ,विक्की संदीप,अमनदीप सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।