Home Punjab>Anandpur Sahib Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने विरोध जता रखी ये मांग, देखें वीडियो

Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने विरोध जता रखी ये मांग, देखें वीडियो

0
Punjab : नगर कौंसिल के कर्मचारियों ने विरोध जता रखी ये मांग, देखें वीडियो

नंगल। नगर कौंसिल के अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में 163 रूपए प्रति महीना वृद्धि करने के निर्णय को लेकर सरकार का विरोध जताया गया। म्यूनिसिपल इम्प्लाईज यूनियन नंगल के अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में एक रोष रैली का आयोजन किया गया। जिसके बाद एक ज्ञापन एसडीएम नंगल अनमजोत कौर के माध्यम से श्रम विभाग, डीसी रूपनगर, नगर कौंसिल के कार्याकारी अधिकारी व पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज कर बढ़ाए गए वेतन पर नराजगी व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ व हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने की मांग उठाई गई।

इस मौके पर यूनियन नेता कौशल कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने नगर कौंसिल के अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में मात्र 163 रूपए प्रति महीने की वृद्धि कर मजाक किया है। सरकार से नगर कौंसिल कर्मचारियों को बहुत उमीदें थी लेकिन उन उमीदों पर पूरी तरह पानी फिरता नजर आ रहा है। अस्थाई कर्मचारियों का वेतन कम से कम 20 हजार होना चाहिये ताकि उनके घर परिवार का खर्च व बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह हो सके। मौजूदा में मिल रहे 10 हजार के वेतन में तो उनके  घर का खर्च भी नहीं चलता।

इस मौके पर बंटी गौहर, रवि राय, रिंक्कू गोहर, विजय सहोता, शांती, उर्मिला, मंजू, अनिता, सोनू, सीमा व शारद्वा इत्यादि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here