Home National हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, मौ’त

हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, मौ’त

0
हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, मौ’त

नई दिल्ली : झारखंड के धनबाद जिले में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र महतो के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड को देखकर लोग दूर भागने लगे। स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर तब हुई, जब 30 हाथियों का झुंड गांव में अचानक तोपचाची इलाके के कर्मतांड गांव में बीती रात दाखिल हो गया।

वन अधिकारी के मुताबिक मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। धनखंड मंडल के वन अधिकारी विकास पालीवाल ने  बताया कि ग्रामीण को कुचलने के बाद हाथियों का झुंड गिरिडीह की ओर आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को आंशिक मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ज्ञानचंद्र भागने के दौरान हाथियों के पैरों तलों कुचला गया और उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद से धनबाद के कर्मर्तांड गांव के लोगों में वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से लगातार हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here