Home National Congress विधायक के घर पर पुलिस की Raid

Congress विधायक के घर पर पुलिस की Raid

0
Congress विधायक के घर पर पुलिस की Raid

टीकमगढ़ः मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर असम पुलिस ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। शाश्वत सिंह 6 माह से फरार चल रहा है। इस मामले को लेकर असम पुलिस उनके घर पर दबिश दी। बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर असम पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस की मदद ली गई थी और बुंदेला के घर को छावनी में बदल दिया गया था।

यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वर्तमान विधानसभा में वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं, कांग्रेस में उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। यादवेंद्र सिंह बुंदेला का टीकमगढ़ में बड़ा कारोबार भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here