National6 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, कान काटकर किया अलग,...

6 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, कान काटकर किया अलग, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रेमनगर में पिटबुल कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां 6 वर्षीय के बच्चे पर पिटबुल ने जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, बच्चा गली में खेल रहा था और बॉल लेने के लिए गया था। इस दौरान कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके बाद बच्चे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन पिटबुल ने उसे दबोच लिया और कान को काट दिया। कुत्ते ने बच्चे के शरीर के अन्य हिस्से को भी बुरी तरह नोंच दिया। पड़ोसियों ने बच्चे को कुत्ते से बचाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा दीवार के पास बॉल लेकर खड़ा था। इस दौरान पिटबुल आया और उस पर हमला करने लगा। हालांकि महिला कुत्ते को बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पिटबुल ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने इकट्ठे होकर बच्चे को पिटबुल से अलग किया, लेकिन तब तक पिटबुल बच्चे को काफी नुकसान पहुंचा चुका था। इस घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने बताया कि प्रेमनगर के विनय एन्क्लेव में 6 वर्षीय देवांग अपने अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उनके पड़ोसी राजेश पाल का कुत्ता पिटबुल घर से बाहर निकला। कुत्ते ने देवांग पर हमला कर दिया। बच्चा खुद को बचाने के लिए गली में दौड़ा। कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। इस पर बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने उसके दाहिने कान को काट दिया। पड़ोसियों ने जैसे तैसे करके बच्चे को कुत्ते से बचाया। फिर उसे रोहिणी सेक्टर 6 के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां बच्चे की गंभीर हालत को देखकर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। अस्पताल में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। देवांग के पिता दिनेश एक निजी फैक्टरी में कार्यरत हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राजेश पाल का बेटा सचिन करीब करीब डेढ़ वर्ष पहले कुत्ते को लाया था। अभी सचिन हत्या प्रयास के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि कुत्ता मालिक की पहचान राजेश पाल के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस स्टेशन पर शाम 5.38 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को पिटबुल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।        

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...