AmritsarPunjab News: यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, मची...

Punjab News: यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में देर रात जयंतीपुर–पठानकोट हाईवे रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जयंतीपुर के नजदीक पड़ते गांव पाखरपुर के पुल पर हुआ, जहां सवारियों से भरी एक बस और भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया और स्थिति को कंट्रोल किया गया।

जानकारी मुताबिक, बस बटाला से अमृतसर की ओर जा रही थी और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इसी दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें भूसा लदा हुआ था, से बस जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे एक बच्चे के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। जांच अधिकारी अवतार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो बैठी, जिस कारण यह हादसा हुआ।

वहीं, गांव पाखरपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और प्रशासन को यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...