ऊना /सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गांव कोटला कलां में मौजूद थे तो वीरेन्द्र कुमार गांव रैंसरी जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1370/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
