चंडीगढ़ः मौलीजागरां में बच्चा अचानक घर की छत से गिर गया। इस घटना में वह छत के पास ही गुजर रही बिजली की तारों में बच्चा फंस गया। जहां करंट लगने से वह बेसुध हो गया। इस दौरान बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। मकान मालिक पूरन चंद ने डंडे से बड़ी मुश्किल से बच्चे को नीचे उतारा और सेक्टर-6 पंचकूला के जनरल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर थी जिस कारण उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बच्चे की पहचान 11वर्षीय शौर्य के रूप में हुई है। वह मौलीजागरां के विकासनगर का ही रहने वाला है। बच्चे के पिता विकास ने बताया कि वह पेंट का काम करते हैं और वीरवार को काम के चलते बाहर गए थे। बच्चे के साथ हुए हादसे के बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि शौर्य उनका इकलौता बेटा है और उनकी एक छोटी बेटी भी है। विकास ने बताया कि उनकी पत्नी पास के एक घर में काम करती है। सुबह करीब 11 बजे वह शौर्य को लेकर पूरन चंद के मकान में आई थी। शौर्य वहीं खेल रहा था। अचानक वह छत से गिर गया और तारों में बुरी तरह उलझ गया। बच्चे को देख वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पूरन चंद डंडा लेकर छत पर पहुंचे और कुछ लोग शौर्य को संभालने के लिए नीचे खड़े थे। बड़ी मशक्कत से बच्चे को नीचे उतारा गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोग वीडियो भी बनाते रहे।छत से गिरकर बिजली की तारों में फंसा बच्चा, करंट लगने से हालत नाजुक news :https://t.co/EszOOj7vnV#PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/e87Tpat3FG
— Encounter India (@Encounter_India) April 25, 2025
