Movie देखने गए परिवार पर हमला, घायल

करनाल : फिल्म देखकर आ रहे परिवार पर कुछ युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया।  विक्की निवासी सुभाष गेट ने बताया कि वह मॉल में अपने परिवार के साथ रात का शो देखने गया हुआ था। वहां पर एक कपल भी बैठा था। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाई हुई थी वह उस पी रहे थे और गलत गलत टिप्पणी कर रहे थे।

जब उसने उस कपल को टोका तो उन्होंने उसे बाहर धमकियां देने शुरु कर दी। जिसके बाद  कुछ युवक आए और उनपर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें मौती नगर निवासी ग्रीस को चाकू लगा वह घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विकास ने बताया कि कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल किया है।

विक्की ने बताया कि मॉल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मॉल में सुरक्षा कर्मी लगाए हुए है। लेकिन वह किसी काम के नहीं है। जब वह युवक उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो सुरक्षा कर्मी सिर्फ देख रहे थे उन्होंने किसी भी आरोपी को न तो पकड़ा और न ही उसका बचाव किया। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...