3 घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला दिव्यांग

इटारसीः 3 मकानों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की झुलसे से मौत हो गई। आग सबसे पहले राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी। फिर मिनटों में ही आग ने पड़ोस के 2 अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही इटारसी, होशंगाबाद और ऑर्डनेंस फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि हादसे में राजेंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई। वे दिव्यांग थे, इस कारण भाग नहीं सके। आग से एडवोकेट रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। तीनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया कि आग सबसे पहले पिताजी के कमरे में लगी। वे सो रहे थे। जब तक हम पहुंचते, आग पूरी तरीके से कमरे में फैल चुकी थी। लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...