Directorate of Education में लगी भीषण आग, स्कूलों की 5 हजार फाइलें जलकर राख

प्रयागराजः शिक्षा निदेशालय में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग से 2 कमरों में रखी एडेड स्कूलों की 5 हजार फाइलें जलकर राख हो गईं। मौके पर फायरब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंचीं। फायर फाइटर्स को आग बुझाने के दौरान करंट के झटके लगे। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। फायर फाइटर्स का कहना है कि इन्वर्टर ऑन था। फाइलें होने के चलते आग बहुत तेजी से फैली। बुझाने में 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। आग निदेशालय के ग्राउंड फ्लोर में कमरा नंबर- 14 और 15 में लगी।

सूत्रों ने बताया कि जिन दो कमरों में आग लगी, उनमें प्रदेश के 9 मंडल के एडेड स्कूलों के रजिस्ट्रेशन, टीचर भर्ती, भर्ती में फर्जीवाड़ा, जांच, ट्रांसफर, वित्तीय लेनदेन से जुड़ी फाइलें भी रखी थीं। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए है। घटना आज सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और शिक्षा निदेशालय के सीनियर अफसर पहुंच गए हैं। ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

गार्ड कमलेश यादव ने कहा कि नाइट ड्यूटी पूरी कर मैं यहां से सुबह 7.15 बजे निकला। रात में जल रही सभी लाइट बुझाई। तब न तो धुआं उठ रहा था, नहीं ही कुछ जलने की बदबू आ रही थी। मैं घर पहुंच गया, फिर करीब 8.15 बजे दूसरे गार्ड ने आग की सूचना दी जिसके बाद आनन-फानन में मैं वहां पहुंची और पुलिस को भी सूचित किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...