HaryanaHaryana News: घर में लगी भीषण आग, पुलिस ने Filmy Style में...

Haryana News: घर में लगी भीषण आग, पुलिस ने Filmy Style में मकान से निकाले Cylinder, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिले की राजीव कॉलोनी के एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में समय रहते घर में रखे सिलेंडरों को नाले में फैंक दिया जिससे सिलेंडर नहीं फटे। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर 17 के मकान नंबर 679 राजीव कलोनी में शांति ने सुबह अपने घर में पूजा पाठ किया और साथ ही रोज की तरह दीया जला दिया। बाद में शांति पूजा करके किसी काम से बाहर चली गई। तभी उस दीये की आग किसी चीज के संपर्क में आ गई जिससे आग कुछ ही मिनटों में फैल गई और पूरे घर पर अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने जब घर से धुआ उठता देखा तो मौके पर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले मुस्तैदी दिखाते हुए घर में रखे सिलेंडर बाहर कर दिए। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

सेक्टर 16 के चौन्की इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि हमको सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि राजीव कलोनी में आग लगी है। तभी हम अपने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे और आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि गली छोटी होने के कारण अंदर फायरब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा पाई और फायरब्रिगेड के पाइप से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ पांव तब फूल गए, जब आग वहां पर पड़े सिलेंडर के पास जाने लगी। तभी सेक्टर 16 के इंचार्ज मांन सिंह व एएसआई चिरंजी लाल ने उस सिलेंडर को पास के नाले में फेंका। अगर उस सिलेंडर में आग लग जाती तो आसपास के मकानों पर भी आग लग सकती थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...