Breaking Newsजम्मू कश्मीर में नदी में गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, देखें खौफनाक...

जम्मू कश्मीर में नदी में गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, देखें खौफनाक मंजर

रियासीः जम्मू कश्मीर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई जिलों में तेज बारिश हो रही है जिसके चलते बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही।
जम्मू कश्मीर में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। इस बीच रियासी जिले में भूस्खलन की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रियासी जिले के बुद्धल माहौर रोड पर बड़ा भूस्खलन हुआ है।

दूर से लोगों द्वारा मोबाइल पर कैद किए गए वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन के जिस हिस्से में जमीन खिसकी है, उस पर एक सड़क भी आपदा के कारण कट गई है। वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहाड़ के नीचे नदी बह रही है जिसमें पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। बुद्धल माहौर रोड पर भारी भूस्खलन होने के चलते वहां पर यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, स्थिति में सुधार करते ही इसे दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

वहीं बीआरओ ने वीडियो की पुष्टि भी की है। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...