NationalCar और Pickup में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत

Car और Pickup में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : श्रीगंगानगर में सुबह कार-पिकअप की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे-911 पर हुआ। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और एक 12 साल का बच्चा घायल हुआ है। वहीं पिकअप ड्राइवर घायल हो गया। मृतकों की पहचान कार ड्राइवर प्रभु (40), उसके पिता ओमप्रकाश (65) पुत्र हनुमान, ममेरा भाई बलबीर (45) पुत्र हनुमान के तौर पर हुई है।

 कार ड्राइवर प्रभु का भतीजा प्रशांत (12) और पिकअप ड्राइवर करणी सिंह (32) घायल हो गए। एएसआई ग्यारसी लाल मीना ने बताया कि एक्ससीडेंट में कार सवार पिता-पुत्र और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पिकअप ड्राइवर करनी सिंह ने बताया कि मैं घड़साना से अनूपगढ़ सब्जी लेकर जा रहा था। गांव 15 ए के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही अनूपगढ़ से घड़साना की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने सामने चल रही ट्रॉली को ओवरटेक किया।

इस दौरान कार बेकाबू होकर सीधे मेरी पिकअप से टकरा गई। जिसके बाद पिकअप आगे जा रही ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसआई ग्यारसी लाल ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...