छात्रों से भरी School Bus में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर के खराडी क्षेत्र में छात्रों से भरी स्कूल बस में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना के दौरान बस में 15 छात्र सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि सभी छात्र घटना में बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। वहीं घटना के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बस में लगी भीषण आग देख बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

घटना की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना तुलजा भवानी नगर इलाके में हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया, ‘चालक स्कूल बस में छात्रों को लेकर जा रहा था तभी दोपहर करीब 2:45 बजे उसने वाहन से धुआं निकलता देखा। उसने तुरंत बस रोकी और वहां मौजूद लोगों की मदद से छात्रों को बस से उतारा।

छात्रों के बस से उतरने के बाद चालक ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पूरी बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।’ उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग ‘शॉर्ट-सर्किट’ के कारण लगी है, लेकिन वास्तविक कारण पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...