जूनियर थ्रोबॉल चैंपियन शिप की मेजबानी को लेकर हुई बैठक, तैयारियों पर की चर्चा

थ्रोबॉल चैंपियन की मेजबानी प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण विषय:अमन

बंगाणा/ सुशील पंडित: जूनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियन की मेजबानी का जिम्मा इस बार हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के हिस्से में आया है। जिसको लेकर रविवार को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जिला ऊना के बंगाणा आशीर्वाद होटल में किया गया। जिसमें जिला ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर,मंडी, किन्नौर, हमीरपुर समेत अन्य जिलों की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों शिरकत की और मई माह में होने वाली जूनियर थ्रोबॉल चैंपियन के सफल आयोजन को लेकर योजना बैठक की। थ्रो बॉल एसोसिएशन  हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में थ्रोबॉल खेल के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा थ्रोबॉल खेल भी दूसरे खेलों की भांति दिलचस्प है। जिसे कोई भी खिलाड़ी बड़ी आसानी से खेल सकता है/ शर्मा ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश को नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप कराने का मौका मिला है जो कि हमारे लिए गौरव का विषय है। वहीं प्रदेश महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आये थ्रोबॉल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने पर आभार जताया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन संग्रह में योगदान देने का भी आह्वान किया। इसी दौरान थानाकलां में होने वाली नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए मुख्य संचालन समिति की घोषणा भी की गई ।

जिसमें अजय ठाकुर ऊना को संचालन समिति प्रमुख, तनु सूद कांगड़ा और अजीत ऊना को सह प्रमुख नियुक्त किया गया। शैलेंद्र शिमला, सिकंदर  नेगी किन्नौर,अजय कुमार हमीरपुर, पूर्ण सोलन,ज्योति हमीरपुर, हरेंद्र सोलन,कुलदीप बिलासपुर,नीरज ऊना,शाम मुरारी ऊना,अनिल हमीरपुर,अभिनव कांगड़ा,नमिता ऊना को सदस्य नियुक्त किया गया।   हमीरपुर से वीरेन्द्र कुमार,अजय कुमार शर्मा,किन्नौर से  सिकंदर नेगी कांगड़ा से पंकज सूद, जिला हमीरपुर से अभिनव शर्मा, आरती,  जिला ऊना से अनिल कुमार,  ज्योति प्रकाश,  शिमला से शैलेन्द्र कुमार, सोलन से पूर्णचंद, मनोहर लाल , भगत राम वर्मा,  बिलासपुर से मदन लाल, कुलदीप कुमार,  अजय ठाकुर दीपक जसवाल, अनु,नीरज  समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...