ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना- अम्व सड़क पर स्थित गांव लोअर बसाल में सडक़ पार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत चन्द पुत्र तीर्थ राम निवासी लोअर बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत चंद बसाल स्थित दुकान से सामान लेने आया था जब सामान लेकर वापिस जा रहा था, तो सडक़ पार करते हुए अम्ब की ओर से आ रहा एक कार चालक टक्कर मार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया ,जहां पर गुरमीत चंद की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
