Nationalबोर्ड में प्लग लगाते समय बिजली की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

बोर्ड में प्लग लगाते समय बिजली की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में करंट लगने से व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है।  धनघटा थाना के सिरसी गांव निवासी एक व्यक्ति बोर्ड में प्लग लगाते समय बिजली के चपेट में आ गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमरजीत निषाद(35) पुत्र पंचदेव  निवासी धनघटा थाना के गांव सिरसी के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार अमरजीत निषाद मुंबई में पेंटिंग का काम करते थे। करीब एक माह पूर्व वह अपने घर आया था। जानकारी के अनुसार गत रात स्टैंड फैन चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस दौरान बिजली की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए जहां, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...