D-Mart में काम करती युवती को तेज रफ्तार थार चालक ने मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 20 में तेज रफ्तार थार चालक ने फुटपाथ पर पैदल जा रही युवती को टक्कर मार दी। इस घटना में थार के पीछे आ रही तेज रफ्तार एक स्विफ्ट की थार से टकर हो गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई है। युवती की पहचान 22 वर्षीय ऋचा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा बीती शाम कालका-जीरकपुर हाईवे पर सेक्टर 20 के नजदीक हुआ। पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवती के पिता सोहन लाल ने बताया कि उसकी बेटी ऋचा ढकोली जीरकपुर में डी-मार्ट में जॉब करती थी। कल शाम को जब कह जॉब से छुट्टी करके घर जा रही थी तो सेक्टर 20 के नजदीक हाईवे पर फुटपाथ पर पैदल जाते हुए कालका की तरफ से तेज रफ्तार में आती हुई एक थार गाडी नंबर पीबी-65-बीजे-9446 ने फुटपाथ पर उसको जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान थार के पीछे आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट गाडी नंबर एचपी-14बी-1942 भी आकर एक्सीडेंट हुई इस थार के साथ टकरा गई और दोनों की चपेट में आई उसकी बेटी ऋचा बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर पंचकूला पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल युवती को पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में देर रात इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। युवती ऋचा के पिता सोहन लाल ने बताया कि जब घायल अवस्था में ऋचा को पंचकूला अस्पताल लेकर जाया गया तो दो महिलाएं भी साथ थी और हो सकता है कि वो थार में सवार महिलाएं ही हों लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ऋचा पंजाब के जीरकपुर स्थित ढकोली की रहने वाली थी और डी मार्ट में प्राइवेट जॉब कर रही थी। वह बीए की पढ़ाई भी कर रही थी। ऋचा के परिवार के आर्थिक हालात कमजोर हैं। उसके पिता सोहन लाल सब्जी मंडी में ठेला लगाते हैं और घर की आर्थिक मदद के लिए ऋचा ने नौकरी करना शुरू किया था। पिता सोहन लाल ने रोते रोते बताया कि ऋचा कहती थी कि पापा मैं आपका बड़ा बेटा हूं और मैं अपनी पढ़ाई प्राइवेट कर लुंगी और नौकरी करके मैं आपकी घर चलाने सहायता करूंगी। सोहन लाल ने बताया कि ऋचा कहती थी कि अपने भाई युवराज को अच्छी पढ़ाई करवानी है ताकि वो बड़ा आदमी बन कर घर की गरीबी काट दे।

ऋचा का छोटा भाई युवराज, जो 8वीं कक्षा में पढ़ता है, अब मां-बाप के साथ अकेला रह गया है। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के गांव सीमा बस्ती का रहने वाला है। ढकौली जीरकपुर वार्ड नंबर 8 के पार्षद धरमिंदर ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की और प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थार को कोई महिला चला रही थी हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है कि गाडी चलाने वाला कौन था और क्या स्विफ्ट और थार हाई वे पर रेस लगा रहे थे यह भी पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...